---Advertisement---

रांची के नगड़ी में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: February 5, 2025 2:21 AM
---Advertisement---

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने चाचा बुधराम मुंडा और भतीजा मनोज मुंडा को गोली मार दी। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार की शाम सात बजे की है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दोनों ही मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। ऐसे में उनकी किसी से क्या रंजिश हो सकती है, इसे लेकर लोग हैरत में हैं। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

बुधराम मुंडा और मनोज मुंडा एक अन्य युवक के साथ चल रहे थे। लेकिन, गोली चलने पर उक्त युवक बच गया और जब उसने बाइक को पकड़ने की कोशिश की, तब उसका नंबर प्लेट उसके हाथ में आ गया। हालांकि अपराधी मौके से भागने में कामयाब हो गए। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसके साथ ही अपराधियों की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया