---Advertisement---

जर्मनी: क्रिसमस मार्केट में जोरदार हमला! 11 की मौत, 68 घायल

On: December 21, 2024 4:46 AM
---Advertisement---

एजेंसी: क्रिसमस के पहले जर्मनी के मैग्डेबर्ग में एक व्यस्त क्रिसमस मार्केट में एक कर घुस गई जिसके कारण 11 लोगों की जान चली गई है जबकि 68 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों को संदेह है कि यह एक हमला था

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य के सरकारी अधिकारियों ने दी.

सैक्सोनी-एनहाल्ट की गृह मंत्री तामारा जीशचांग ने बताया कि संदिग्ध 50 वर्षीय है और एक सऊदी डॉक्टर है, जो 2006 में पहली बार जर्मनी आया था. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 68 लोग घायल हो गए. इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

BMW कार ने मारी टक्कर:

इस हमले में एक काली BMW कार तेज रफ्तार में भीड़ में घुस गई और लगभग 400 मीटर तक टाउन हॉल की ओर जाती रही. इस घटना के चश्मदीदों ने जर्मनी के एक ब्रॉडकास्टर को इसकी जानकारी दी. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले से कुछ समय पहले ही तालिब ने यह कार किराए पर ली थी. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, वह पहले से किसी इस्लामिक चरमपंथी के रूप में नहीं जाने जाते थे.जर्मन पुलिस ने तुरंत तालिब को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों का मानना है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था. सैक्सनी-एनहाल्ट राज्य के गवर्नर रीनर हासेलॉफ ने कहा कि अभी हमलावर की मंशा का पता लगाया जा रहा है. मैगडेबर्ग इसी राज्य की राजधानी है. हर साल जर्मनी में 1,000 से ज्यादा क्रिसमस मार्केट लगाए जाते हैं और ये पहले भी आतंकवादियों के निशाने पर रहे हैं. पिछले महीने जर्मनी में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था, जो क्रिसमस मार्केट पर हमले की योजना बना रहे थे. र्मनी में लगभग 2,500 से 3,000 क्रिसमस मार्केट लगाए जाते हैं, जो नवंबर के अंत से लेकर क्रिसमस के बाद तक एक महीने तक चलते हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now