---Advertisement---

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

On: June 1, 2025 1:28 AM
---Advertisement---

सिल्ली – अल्ट्राटेक परिवार सिल्ली मुरी के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुआ। इस समारोह में कुल 13 हाई स्कूल के उपस्थित 120 मेघावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपीएससी 2023 बैच के रितेश महतो और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति स्नेहा महतो, पॉलीटेक्निक कॉलेज के डायरेक्टर डॉ विष्णु ब्रोतो चट्टोपाध्याय, आईटी पटना के सीनियर एक्ज़ेक्यूटिव इंजीनियर देवानंद झा, डीएभी की प्रिंसिपल, उर्सूलाइन इंगलिश मीडियम, हाई स्कूल की प्रिंसिपल,संत माइकल के निदेशक डॉ रुपेश कुमार, आरटीसी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल तुलसी महतो, डॉ प्रकाश महतो, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, लूपूँग मुखिया सीमा कुमारी ,मुखिया लोवादाग लाल सिंह मुंडा, गौतम साहू, चितरंजन महतो, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दुर्गा अग्रवाल,नारायण अग्रवाल,

बिजय जालान,अमर अग्रवाल, महिपाल महतो, शिव शंकर, दिनेश साहू, पुरण चंद्र महतो, मुकेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का स्वागत पर्यावरण की रक्षा के भाव से आंवला का पौधा देकर किया गया। अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सिल्ली प्रखंड के टॉपर किशोर महतो को मोमेंटो मुख्य अतिथि ने महोदय ने दिया। तत्पश्चात् सभी छात्रों को बारी बारी से मोमेंटो दिया गया। कार्यक्रम में चैतन्य अकैडमी से इमरान सर और प्रणव सर ने भी बच्चो को बहुत सारी बाते उनकी उच्च शिक्षा के सन्दर्भ में बताई ऐनआईटी कालीकट से बीटेक प्रियांशी केडिया का भी सम्मान मोमेंटो देकर रितेश महतो ने संयुक्त रूप से किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now