---Advertisement---

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा, ₹2.35 प्रति लीटर तक हुआ महंगा

On: March 20, 2026 3:20 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारतीय ईंधन बाजार पर भी साफ नजर आने लगा है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है।

देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों- Indian Oil Corporation (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने प्रीमियम पेट्रोल के रेट में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। BPCL का Speed, HPCL का Power और IOCL के XP95 की कीमत में ₹2.09- ₹2.35 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

नई दरें 20 मार्च 2026 की सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बढ़े दाम?

तेल कंपनियों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उछाल मुख्य वजह है। खासतौर पर होर्मुज (Strait of Hormuz) में बढ़ते तनाव ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति रास्तों में से एक है, और यहां किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ता है

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now