---Advertisement---

महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर,शाम 4 बजे से रात 11बजे तक सिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

On: February 25, 2025 2:15 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर एक समिति का गठन किया गया है जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि,प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के लोग शामिल हैं। भव्य आयोजन की तैयारी के लिए समिति के संरक्षक प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक,बीडीओ अनिल कुमार,सीओ अरुणिमा एक्का,अध्यक्ष नरोत्तम गोरांई,थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर समेत सभी सदस्य जुटे हुए हैं। परिसर को नये कलेवर में सजाकर मंदिर परिसर की भव्यता को अंतिम रूप दिया गया है। समिति के ओर से जानकारी दी गई है कि बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में रुद्राभिषेक,शिव बारात की स्वागत, शिव पार्वती विवाह,भंडारा एवं देर शाम जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के कलाकार भजन की प्रस्तुति देंगे। महाशिवरात्रि के दिन सिल्ली के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सिल्ली बजार के मुख्य सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी ने निर्देश जारी किया कि शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक सिल्ली बजार में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित