---Advertisement---

51 वें चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया बने संजीव खन्ना, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

On: November 11, 2024 5:44 AM
---Advertisement---

एजेंसी: जस्टिस संजीव खन्ना देश के सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे 51 वें चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

उनका कार्यकाल 13 मई 2025 तक होगा। मई में वे रिटायर होंगे।

बता दें कि इससे पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हुए थे. जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश जस्टिस चंद्रचूड़ ने की थी।चंद्रचूड़ 10 नवंबर को 65 साल की उम्र में इस पद से रिटायर हुए. 14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की. दिल्ली हाई कोर्ट के जज नियुक्त होने से पहले वे तीसरी पीढ़ी के वकील थे. उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित

जमशेदपुर:बजबजाती सड़क का दंश झेल रहे हैं मानगो ब्रम्हा पथ निवासी