---Advertisement---

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

On: March 21, 2026 8:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : ऐतिहासिक वेतन समझौता होने के उपलक्ष्य में टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह का पूरी यूनियन टीम के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सर्व प्रथम प्लांट थ्री के सीपीएस में सुबह 8 : 30 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा प्रबंधन की ओर से जीएम किरण नरेन्द्रन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

यहां कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम किरण नरेन्द्रन समेत तमाम अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। ऐतिहासिक वेतन समझौता की खुशी में लड्डू का भी वितरण किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

महामंत्री आरके सिंह वेतन समझौता के विभिन्न विंदुओं पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम को जीएम किरण नरेंद्रन भी संबोधित कीं। मंच संचालन नवीन कुमार ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया।

तत्पश्चात एक्सल सी टी आर डिवीजन के फ्रंट एवं रियर एक्सल सी टी आर में अध्यक्ष एवं महामंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत के लिए कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए आरके सिंह ने कहा कि आप सबों के बीच से छोटे , बड़े जो भी सुझाव आएं हमने प्रबंधन से बातचीत कराकर उसे पूरा कराने का काम किया। उन्होंने विभिन्न मदों में वेतन बढ़ोतरी के वस्तु स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जीओ एवं ई ग्रेड को समायोजित करना आसान काम नहीं था। फिर भी आप सबों के सहयोग से यह यूनियन जीओ एवं ई ग्रेड के कर्मचारियों को एक करते हुए टाटा के नाम पर नया ग्रेड टी ग्रेड में समायोजित करने तथा एक सामान्य लाभ दिलाने में सफल हुई है। कार्यक्रम में जीएम एके दास , डीजीएम ( उत्पादन ) सुभाष सिंह समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया।

दोपहर में वर्ल्ड ट्रक फैक्ट्री में सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह जीएम मनीष वर्मा समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन आर आर दुबे व मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गज माला से भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही अंग वस्त्र प्रदान किया गया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जिस कंपनी में यूनियन, प्रबंधन और कर्मचारी एक होकर सोचेंगे उस कंपनी को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस वेतन समझौता में सबों के हितों का ध्यान रखा गया है। उधर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सबों को मुबारकबाद देते हुए आगे भी अच्छा होगा इस बात का संकेत दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालदीव में स्पीडबोट पलटने से रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया हुए घायल, मुंबई के अस्पताल में इलाज जारी

सिडनी की मस्जिद में ऑस्ट्रेलियाई पीएम का हुआ भारी विरोध, नरसंहार समर्थक के लगे नारे; अल्बानीज को कुत्ता कहकर भगाया

मथुरा: मशहूर गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को गौ तस्करों ने वाहन से कुचल कर मार डाला

झारखंड में ठनका गिरने से 4 की मौत, कई घायल; आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

क्रोमा की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ में कीमतों में 70 प्रतिशत तक की भारी कटौती

रांची में अब प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन