---Advertisement---

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

On: March 23, 2026 9:42 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : मजदूर भाईयों द्वारा यह सम्मान हमें अगले जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। आने वाले दिनों में जब हम प्रबंधन से मजदूर हित में कोई वार्ता करें तो आप सबों का चेहरा और अपेक्षाएं हमें याद रखना है। सम्मान को मैं इसी रूप में देखता हूं और सदैव यही याद रखता हूं‌ । तभी मैं छोटी बड़ी तमाम बातों को प्रबंधन के समक्ष रख पाता हूं। यह बात टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके ने कहा। श्री सिंह सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

गौरतलब हो कि इन दिनों टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में बेहतर वेतन समझौता के फलस्वरूप यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का ज़ोरदार स्वागत का दौर जारी है।

सोमवार को एचवीटीएल एवं इंजन डिवीजन में सम्मान समारोह आयोजित की गई। एचवीटीएल में आयोजित स्वागत समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन की ओर से जीएम शुभाशीष दास , जीएम पीके सिंहा, डीजीएम प्रभात साहू , आशुतोष त्रिपाठी, ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा समेत यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा भारी संख्या में महिला व पुरुष कर्मचारी शामिल थे। यहां अंगवस्त्र एवं गज माला पहनाकर अध्यक्ष व महामंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि आप सबों ने सुझाव दिया। यूनियन नेतृत्व पर भरोसा जताया फलस्वरूप यूनियन इतना अच्छा वेतन समझौता कर पाई। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केपी शर्मा ने किया।
उधर इंजन डिवीजन में भी अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का यूनियन के पूरी टीम के साथ जबर्दस्त स्वागत किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , डीजीएम बिंटू कुमार, सुधांशु दास , विनय सत्संगी समेत अन्य का अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। महामंत्री आरके सिंह समझौते के हर पहलुओं पर फोकस किये। उन्होंने स्वागत के लिए सबों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उत्तम गुहा ने किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित