---Advertisement---

मानस मणि दीप सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने नारायण सेवा समिति सतबरवा के अध्यक्ष से की मुलाकात

On: August 10, 2024 2:51 PM
---Advertisement---

लातेहार :-मानस मणि दीप सेवा संस्थान सरना धाम बारेसाढ़ के अध्यक्ष सुभास कुमार सिंह ने नारायण सेवा समिति सतबरवा के अध्यक्ष निर्दोष कुमार से शनिवार को उनसे मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य धार्मिक विचारधारा और वर्तमान समय में धर्म की भूमिका पर चर्चा की । दोनों अनुभव ने अपने क्षेत्र की धार्मिक स्थिति विचार-विमर्श किया और इस पर गहन चर्चा की कि धर्म की रंग ने किस प्रकार से प्रकृति को रणभूमि में परिवर्तित कर दिया है।

इस बैठक में यह चर्चा भी की गई कि कैसे धर्म के विभिन्न पहलुओं का समाज पर गहरा प्रभाव पड़े,और इसने समाज में विभाजन और संघर्ष की स्थितियों को जन्म दिया है। दोनों अनुभव ने इस बात पर भी जोर दिया कि किस प्रकार से धर्म को एक सकारात्मक और समाज को एकजुट करने वाले तत्व के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र उसकी भी अपनी राय व्यक्त की और समाज में शांति और सद्भावना को बनाए रखने के तरीकों पर चर्चा की।

इस मौके पर आनंद शुक्ला समेत कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस बैठक को और महत्वपूर्ण बना दिया।इस चर्चा से यह स्पष्ट हुआ कि वर्तमान समय में धार्मिक विचारधारा को सकारात्मक दिशा में ले जाने की आवश्यकता है ताकि समाज में शांति और सद्भावना बनी रहे। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि धार्मिक और सामाजिक विचारधाराओं को बेहतर समझ और आपसी संवाद के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगी ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now