---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन से मिले विभिन्न चर्चों के पुरोहित व यूथ लीडर्स

On: December 24, 2025 6:25 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च एवं पेंटीकॉस्टल चर्च से जुड़े पुरोहितों तथा यूथ लीडर्स ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे की कामना की।

इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि क्रिसमस का पर्व परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था को दर्शाता है। क्रिसमस पर्व एक-दूसरे से खुशियां बांटने वाला पर्व है। यह पर्व हम सभी को आपसी सौहार्द तथा एक-दूसरे के लिए समर्पण का परिचय देता है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड विविधताओं से भरा राज्य है, जहां सभी समुदाय मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति आपसी सद्भाव, सहिष्णुता और एकता की मिसाल है, जिसे और मजबूत करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


मुख्यमंत्री ने युवाओं से समाज में सकारात्मक सोच, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी समुदायों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now