---Advertisement---

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत राज्य के 20 स्टेशनों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

On: August 6, 2023 9:08 AM
---Advertisement---

राँची :- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 20 रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसका शिलान्यास आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे।इसको लेकर हटिया व पिस्का रेलवे स्टेशन पर राँची रेल डिविजन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। डीआरएम प्रदीप गुप्ता के अनुसार,योजना के तहत देश के 1309 स्टेशनों को चयनित किया गया है।

पहले चरण में 508 स्टेशनों का शिलान्यास होगा। राँची रेल डिविजन के 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया गया है। हटिया स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर 355 करोड़ की राशि से वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित होगा। वहीं, 27 करोड़ से पिस्का स्टेशन को आनंद विहार स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें