---Advertisement---

यूपी : बाइक छीन कर भाग रहे इनामी शार्प शूटर इमरान का पुलिस के साथ मुठभेड़,ढेर, थानेदार घायल

On: October 6, 2025 9:34 AM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: अपराध और अपराधियों के प्रति नो टॉलरेंस अपनाने वाली पुलिस की बाइक छीनकर भाग रहे 1 लाख के इनामी कई मामलों में वांछित शार्प शूटर इमरान के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में इमरान ढेर हो गया। जबकि थानेदार घायल हो गए हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहारनपुर में देर रात इस मुठभेड़ में थाना गागलहेड़ी के प्रभारी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि थाना सरसावा प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली फंसने से उनकी जान बाल-बाल बच गई. मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुत्र रज्जाक निवासी सोंटापुर रसूलपुर थाना भवन, जनपद शामली मारा गया.
बदमाश मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उस पर लूट, डकैती, गैंगस्टर और अन्य संगीन मामलों में 13 मुकदमे दर्ज थे. जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना सरसावा और थाना गागलहेड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया. पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गागलहेड़ी थाना प्रभारी के हाथ में गोली लग गई.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ पुलिस की सतर्कता और तेज एक्शन का परिणाम है. मृतक इमरान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और सरकार ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. इमरान पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं. घायल हुए थाना प्रभारी का जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है. सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार रात थाना सरसावां में चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं.

इस सूचना पर उनका लगातार पीछा किया गया. जिस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की और इसमें एक अपराधी घायल हुआ है. जिसको तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित था. एनकाउंटर में ढेर बदमाश की पहचान इमरान के रूप में हुई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘अमेरिका के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ा परमाणु खतरा’, अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान

दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला, ईरान का पलटवार, कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर मिसाइल अटैक, मुजतबा खामेनेई की धमकी- लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे

जुगसलाई: सेवा ही लक्ष्य संस्था ने हिन्दू नव वर्ष पर सेवा शिविर लगाया, समाजसेवा का दिया संदेश

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

लव मैरिज की खौफनाक सजा! पहली बार ससुराल गए दामाद को उतारा मौत के घाट; ससुर और सालियों पर हत्या का आरोप

ईरान को एक और बड़ा झटका: लारीजानी के बाद अब खुफिया मंत्री का खात्मा; IDF के हमले में इस्माइल खतीब की मौत