---Advertisement---

ओ.बी.सी.रेलवे कर्मचारी संघ के कर्मचारी हित में उठाए गए समस्याओं समाधान किया जाएगा:द०पू०जीएम

On: January 19, 2024 5:03 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:ओ.बी.सी.रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे संगठन के द्वारा कर्मचारी हित में उठाए गए सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

उक्त बाते दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्रा ने आज गार्डनरिच में ओ.बी.सी.संगठन के साथ आयोजित बैठक में कही ।

उल्लेखनीय है, कि आज दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय , गार्डेनरीच में ओ.बी.सी.संगठन के साथ रेलवे प्रशासन ने जोनल स्तरीय बैठक का आयोजन किया । उक्त बैठक की अध्यक्षता दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्रा ने किया।

बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा लदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ ही कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में केंसर रोगियों के बेहतर इलाज हेतु मुंबई में स्टाफ बेनिफिट फंड द्वारा केंसर अस्पताल के समीप में ही रोगियों को रुकने के लिए हॉलीडे होम की भी व्यवस्था की गई है।

बैठक के प्रारंभ में ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद माननीय महाप्रबंधक सहित बैठक उपस्थित सभी विभाग के मुख्य एवम वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया ।

ओ.बी.सी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाचिव कृष्ण मोहन प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित , उक्त बैठक के दौरान ओ. बी.सी. रेलवे कर्मचारी संघ, के द्वारा महाप्रबंधक श्री मिश्रा से दक्षिण पूर्व रेलवे के समस्त मंडलों में जर्जर हो चुके पुराने रेलवे आवासों को तोड़कर उनके स्थान पर सुविधा युक्त नए मल्टी कॉम्प्लेक्स रेलवे आवास का निर्माण करवाने , रेलवे कर्मचारियों का समस्त बकाया टी ए, ओटी, सीटीए, आवासीय भत्ता का अभिलंब भुगतान करवाने,समस्त रेलवे आवासों के ऊपर ओवरहेड वाटर टैंक लगाकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुरूप शुद्ध पेय जल की चौबीस घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी रेलवे आवासों में सुरक्षा मानक के अनुरूप विद्युत अर्थिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने , आद्रा सहित सभी रेलवे मंडलों के सहायक लोको पायलट के खाली पदों को बहाली निकलकर अविलंब भरे जाने, रेलवे ट्रेन मैनेजरों के लिए संरक्षा संबंधित नियमित काउंसलिंग की व्यवस्था करने , वर्षों से रिक्त पड़े सीनी वर्कशॉप में स्थाई रूप से उप मुख्य अभियंता वर्कशॉप, सहायक कार्यपालक अभियंता ट्रैक मशीन, सहायक कार्मिक अधिकारी सीनी को पदस्थापित करने, सीनी ट्रैक मशीन में कार्यरत ग्रुप डी कर्मचारियों को विभागीय बहाली निकाल कर अविलंब भरने तथा रेल की यात्री गाडियों की समयबद्धता को सुनिश्चित करने की मांग की गई।

उक्त बैठक का संचालन मुख्य कार्मिक अधिकारी(आई आर ) श्री एल वी एस एस, पात्रुडु ने किया बैठक के अंत में दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉक्टर महुआ वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

उक्त बैठक में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के अध्यक्ष सरोज कुमार महतो सहित क्षेत्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

उक्त जानकारी ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के कृष्ण मोहन प्रसाद ने दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now