---Advertisement---

नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच का धरना प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

On: November 4, 2025 10:39 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- प्रखण्ड कार्यालय के समीप नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच,सिल्ली का विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश्वर मंडल ने किया। कार्यक्रम में गोला-मुरी सड़क निर्माण के संवेदक की दादागिरी, अपारदर्शिता, अदूरदर्शिता, एवं असंवेदनशीलता बंद किया जाय। गोला-मुरी सड़क निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा भुगतान के पश्चात निर्माण कार्य किया जाय, प्रखण्ड के विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद किया जाय ,ऑन-लाइन भूमि सुधार का निष्पादन पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर किया जाय, सेवा देने की गारण्टी अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय, खनिज संपदा (बालू, पत्थर, मिट्टी) का दोहन बंद किया जाय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनाज कटौती बंद किया जाय ,ग्राम-कुटाम, कुतरु, बांसारूली के निजी एवं विवादित रास्ता तथा नाला से मिट्टी हटाया जाय ,हरिजन छात्रावास, ग्राम विकास उच्च विद्यालय, सिल्ली का जीर्णोद्वार किया जाय, ग्राम-बंसारूली के आम रास्ता से हिण्डालको (मुरी) का अवैध कब्जा हटाया जाय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क के लिए रांची-पुरुलिया मार्ग पर जमीन आवंटित किया जाय आदि मांग पत्र अंचल अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल