---Advertisement---

सिल्ली प्रखंड कार्यालय में जन शिकायत कार्यक्रम आज

On: September 11, 2024 1:56 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-झारखंड पुलिस के पहल पर रांची पुलिस की ओर से आज बुधवार के दिन सिल्ली प्रखंड कार्यालय में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। जनसुनवाई के दरमियान जमीन संबंधित, मोबाइल गुमशुदगी,आस पड़ोस के आपसी झगड़े एवं पुलिस के निवारण योग्य अन्य मामले पर सुनवाई की जाएगी साथ ही संदिग्ध मामलों पर मौके पर ही एफ आई आर करने की सुविधा भी दी जाएगी। रांची पुलिस ने सभी लोगों से अपील किया है कि समाधान कार्यक्रम में पहुंचकर शिकायत के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का लाभ अवश्य उठाएं एवं दूसरों को भी लाभ हेतु सहयोग करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now