सिल्ली प्रखंड कार्यालय में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम संपन्न हुआ

On: September 12, 2024 2:51 AM

---Advertisement---
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड कार्यालय में सिल्ली थाना और मुरी ओपी की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का और सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह आदि उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 56 आवेदन आए। जिसमें जमीन संबंधी, थाना में एफआईआर दर्ज आदि मामला आया साथ ही प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुंडील निवासी सुषेन महतो का मोबाइल कुछ दिन पहले गुम हो गया था उसे प्रशासन के द्वारा बरामद कर उन्हे सौप दिया गया। वही पत्रकार विष्णु गिरी ने भी अपनी जन शिकायत जो सिल्ली साहेब बांध के समीप दुकानदारों के द्वारा रोड को अतिक्रमण कर लिया गया है एवं नव युवक बाइकर्स तेज रफ्तार से सिल्ली एवं मुरी में चलते हैं उसको देखते हुए करवाई करने की मांग किया है। दूसरी ओर डीएसपी रणबीर सिंह ने कहा कि कुछ मामलों का प्रशासन के द्वारा निष्पादन किया गया है। जमीन विवाद मामला अंचल अधिकारी के द्वारा भी निष्पादन किया गया। डीएसपी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना ताकि थाना में जो भी जनता कुछ मुसीबत से आए उनके साथ अच्छा व्यवहार एवं समस्या का समाधान जल्द करना ताकि क्षेत्र में पुलिसिंग का एक संदेश जाना चाहिए कि थाना सबके लिए है और सबका समाधान होता है। इस मौके पर सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर,अवर निरीक्षक पंकज कुमार यादव,मुकेश कुशवाहा, मणि भूषण पासवान, उत्तम कुमार, रामदेव यादव,मुन्ना सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।