---Advertisement---

मुरी में “रेल टेका” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान जोरों पर

On: September 1, 2023 2:51 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मुरी में आगामी 20 सितंबर को “रेल टेका” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान जोरों पर किया जा रहा है। सिल्ली प्रखंड के कोका लगाम, चोकेसेरेंग, विन्धीटांड़ आदि गावो में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। वहीं आंदोलन को सफल बनाने हेतु प्रत्येक घर से सहयोग के रूप में एक पोयला चावल और एक सौ रुपए जमा करके आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सिल्ली विधानसभा प्रभारी शशिरंजन महतो, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र महतो, रणजीत सिह , घनेश्याम महतो, जितेन्द्र महतो समेत समाज के काफी संख्या में महिला, युवा और बुद्धिजीवी शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now