---Advertisement---

बाबूलाल की संकल्प यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया

On: October 16, 2023 1:32 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की 27 अक्टूबर को होने वाली संकल्प यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है।मरांडी सिल्ली पतराहातु मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के वरीय नेता डॉ राजा राम महतो ने रविवार को सिंगपुर ,काटाडीह, पतराहातू ,बंता आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को मरांडी की सभा में लाने की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने सिंगपुर चौक स्थित स्व विष्णु चरण महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हर शुभ काम में हमारे आदर्श रहे स्वर्गीय विष्णु चरण महतो हमेशा याद करते हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा में ढोल नगाड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर
विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह,
सत्यनारायण महतो, अरविंद महतो, रवींद्रनाथ महतो,अनिल महतो,समेत कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now