---Advertisement---

पंजाब:गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहाली कोर्ट थर्राया,पेशी के लिए आए युवक की गोली मारकर हत्या

On: January 29, 2026 7:11 AM
---Advertisement---

गोल्डी बरार रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेवारी

पंजाब: मोहाली कोर्ट परिसर उस समय थर्रा गया जब अपराधियों ने कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में कोर्ट में पेशी के लिए आए गुरप्रीत को अपराधियों ने तीन गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग ने इस कांड की जिम्मेवारी ली है।

खबर है कि दिनदहाड़े सरेआम SSP दफ्तर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। गोलीबारी में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है जो उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत को तीन गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और इलाके को सील कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now