---Advertisement---

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी, सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

On: August 10, 2024 4:58 AM
---Advertisement---

खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव पाये गये, दर्ज किया जा रहा मुकदमा

किसी तरह का अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, लाइब्रेरी आदि का भी निरीक्षण

रांची :आज दिनांक 10 अगस्त 2024 की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गयी। उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री संजय कुमार, जफर हसनात एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे।

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच:

यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की।

खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव पाये गये, दर्ज किया जा रहा मुकदमा:

छापामारी के दौरान भांग, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव पाया गया। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।

छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!