---Advertisement---

सरायकेला: उत्पाद विभाग की रेड, करीब 50 लीटर अवैध शराब के साथ,दो गिरफ्तार

On: October 10, 2025 1:40 PM
---Advertisement---

सरायकेला : अवैध शराब के खिलाफ आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में एक राशन दुकान तथा झोपड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग में रेड डाली। जहां से राशन दुकान तथा झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब और 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद मद्य को विधिसम्मत जब्त करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि अवैध शराब के खिलाफ विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, उपायुक्त के निर्देश तथा उत्पाद अधीक्षक श्री सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में 9 अक्टूबर को यह छापामारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. रामचंद्र लोहार, 2. जगदीश लोहार के रूप में की गई है, जहां दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

उत्पाद विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ जिले भर में विशेष अभियान जारी रहेगा. विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह