---Advertisement---

कोडरमा-कोवाड़ रेलमार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल परिचालन बाधित

On: July 31, 2025 4:12 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: कोडरमा-कोवाड़ रेलखंड पर आज गुरूवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब एक मालगाड़ी सलैया रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई जिससे अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना के बाद पूरे रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की तकनीकी टीम तत्काल हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है। सुबह से ही रेलवे कर्मी बेपटरी हुई मालगाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही परिचालन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार