---Advertisement---

रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर:श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति धूमधाम से काली पूजा की तैयारी में

On: October 15, 2025 11:12 AM
---Advertisement---

21 अक्टूबर को कोलकाता जागरण और झांकी टीम का सांस्कृतिक कार्यक्रम
सरायकेला:श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर में भव्य काली पूजा की तैयारी शुरू है। पंडाल का निर्माण जारी है।समिति के सभी सदस्य जोर-शोर से तैयारी में लगे हैं।इसकी जानकारी सचिव मोहित कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि इस बार रेलवे कॉलोनी काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर रविवार शाम 07:00 बजे में होगा और पूजा 20 अक्टूबर को होगी पूजा के बाद भक्तों और सभी कॉलोनी वासियों के लिए बैठकर प्रसाद खाने की व्यवस्था रहेगी।

21 अक्टूबर को शाम 06:30 बजे कोलकाता जागरण और झांकी टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम है। 22 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे काली माता की प्रतिमा का विसर्जन का कार्यक्रम है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now