---Advertisement---

रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर मिलेगी 20% की छूट

On: August 9, 2025 1:02 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने बताया कि त्योहारों के मौसम में भीड़ से बचने के लिए, टिकट बुकिंग की परेशानी से बचने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ बनाया गया है। भारतीय रेलवे दिवाली पर रिटर्न टिकट बुक करने वाले यात्रियों को किराये में 20% की छूट देगा। यह ऑफर त्योहारी सीजन में IRCTC पोर्टल और रेलवे काउंटर दोनों पर उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों को वापसी टिकट की परेशानी से बचाने और अग्रिम बुकिंग बढ़ाने का लक्ष्य है। दिवाली के बाद यात्रियों की भीड़ और एडवांस बुकिंग की कमी से टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। रिटर्न टिकट डिस्काउंट स्कीम से यात्रियों को सस्ती यात्रा और रेलवे को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेलवे ने समय पर रिटर्न टिकट बुक करने की अपील की है, जिससे त्योहारी सीजन में परेशानी से बचा जा सके और स्पेशल ट्रेन या अतिरिक्त बोगी की योजना आसान हो सके।

ऐसे मिलेगी 20% की छूट

रेलवे बोर्ड के अनुसार, 20% छूट पाने के लिए यात्रियों को एक साथ आने-जाने का टिकट बुक करना होगा, जिसमें यात्री की जानकारी, ट्रेन की क्लास और स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) समान होनी चाहिए। यह छूट फ्लेक्सी फेयर ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और ट्रेनों, साथ ही विशेष (ऑन डिमांड) ट्रेनों पर भी लागू होगी। रेलवे बोर्ड ने यह छूट सिर्फ आगामी त्योहारों के लिए लागू की है। इसके तहत आने का टिकट 13 से 26 अक्टूबर 2025 और वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच का होना जरूरी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

चाईबासा:होटलों एवं रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता को लेकर भाजपाई दुवारिका शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, NDA ने मारी बाजी, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग