---Advertisement---

सिल्ली इलू बाईपास रेल लाइन को रेलवे की हरी झंडी 6 किमी बाईपास लाइन के निर्माण से 2 घंटे समय की होगी बचत

On: October 8, 2023 3:13 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- रांची रेल मंडल के अधीन सिल्ली इलू बाईपास रेल लाइन के निर्माण को लेकर रेल मंत्रालय ने अपनी हरी झंडी दे दी है। इस रेल लाइन के निर्माण से हावड़ा और टाटा के आवागमन में 2 घंटे समय की बचत होगी। इससे यात्रियों का भी समय बचेगा और रेलवे का संसाधन भी बच सकेगा। ज्ञात हो कि सिल्ली इलू रेल लाइन की मांग विगत कई वर्षों से स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही थी। सांसद संजय सेठ ने इस मामले में पहल की और 6 किलोमीटर की बाईपास लाइन के निर्माण हेतु केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा। इस आलोक में रेल मंडल, रांची के द्वारा भी एक प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। सांसद की पहल के बाद रेलवे बोर्ड और रेल मंत्री ने गंभीरता दिखाई है। इसका डीपीआर तैयार हुआ और अब इसके निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई। सांसद सेठ ने बताया कि इसके लिए रेल मंडल को 125 करोड रुपए के बजट की राशि आवंटित की जानी थी। ताकि इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो सके। महज 6 किलोमीटर कि इस रेल लाइन के पूर्ण होने से यात्री और रेल दोनों ही लाभान्वित हो सकेंगे। इस मुद्दे को लेकर मैंने रेलवे की बैठकों में कई बार इसका प्रस्ताव भेजने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया था। वित वर्ष नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर मैंने उन्हें इस बाईपास लाइन के महत्व से अवगत कराया था। उनसे आग्रह किया था कि जितनी जल्दी यह कार्य पूर्ण होगा रेलवे और क्षेत्र की जनता को उतना ही लाभ मिल सकेगा। मेरे इस प्रस्ताव से रेल मंत्री भी सहमत हुए और उन्होंने इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी है। सांसद सेठ ने इसके लिए रेल मंत्री वैष्णव के प्रति आभार जताया है और कहा है कि दशकों के बाद भारत को ऐसे दूरदृष्टि वाले रेल मंत्री मिले हैं, जो रेलवे के चहुमुखी विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि ऐसे ही भारतीय रेलवे के द्वारा रांची को और भी कई सौगातें दी जाएगी और क्षेत्र की जनता की तरफ से भी केंद्रीय रेल मंत्री का आभार जताया है। उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें