---Advertisement---

जेपीएससी प्रश्नपत्र लीक़ व परीक्षा में हुई धाँधली का उच्चस्तरीय जाँच हो : राजू महतो

On: March 19, 2024 2:44 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-बीते रविवार को हुई जेपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में जामताड़ा तथा चतरा में पेपर लीक होने एवम् धाँधली के मामलें में खतियानी झारखंडी पार्टी के वरिष्ठ छात्र नेता राजू महतो ने कहा है की हर परीक्षा में पेपर लीक होना दुर्भाग्य है। कही ना कही राज्य के सरकारी तंत्र व सरकार की विफलता को दर्शाता है । विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यार्थी बहुत उम्मीद के साथ तैयारी करते है और परीक्षा में शामिल होते है लेकिन पेपर लीक का मामला जो आया है वह चिंता का विषय है । छात्रों का समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है ।
राजू महतो ने कहा कि इस मामले को सरकार गंभीरता से ले और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए साथ ही दोषियों पर ठोस व अविलंब उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now