---Advertisement---

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन आज, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त

On: August 19, 2024 2:54 AM
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2024: सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षा बंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है, इस बार यह शुभ तिथि 19 अगस्त दिन सोमवार को है। आज के इस मौके पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। बदले में भाई बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बने हैं, जिसकी वजह से यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है। हालांकि इस बार सुबह में सूर्योदय के साथ ही भद्रा लग गई है, जिस कारण से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह में न होकर दोपहर में है।

रक्षाबंधन 2024 के 6 शुभ संयोग


1. रवि योग: प्रातः 05:53 से प्रातः 08:10 तक
2. सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रातः 05:53 बजे से प्रातः 08:10 बजे तक
3. शोभन योग: प्रातः 05:53 से रात तक
4. राज पंचक: सायं  07:00 बजे से कल 20 अगस्त प्रातः 05:53 तक
5. अंतिम सावन सोमवार व्रत

6. सावन पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 से रात्रि 09:07 तक रहेगा। अर्थात शुभ मुहूर्त 7 घंटे 37 मिनट का रहेगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आरंभ – दोपहर 01:30 के बाद

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त  समापन- रात्रि 09:07 तक

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक