---Advertisement---

प्रजापति ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा रक्षाबंधन त्योहार का आयोजन किया गया

On: August 17, 2024 2:00 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-सिल्ली पुराना बुंडू रोड में स्थित वैष्णवी हाल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र सिल्ली के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन त्यौहार का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक बहनों के द्वारा आए हुए भाइयों को राखी बांधा गया कार्यक्रम का संचालन जीतराम भाई ने किया। कार्यक्रम के दौरान बी के शैलेश भाई (बोकारो) ने कहा कि सबको सुख शांति की जरूरत है कोई विशेष व्यक्ति को नहीं हम लोगों को परमात्मा का चर्चा करना सर्वप्रथम जरूरी है। भारत देश के अलावा विदेशों में भी हमारी शाखाएं फैली हुई हैं जिसमें लोगों द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया जा रहा है और भारत में भी लगभग 850 से अधिक शाखाएं चल रही है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुसुम दीदी(बोकारो)ने कही कि रक्षाबंधन का त्यौहार परंपरा के तहत बहुत लंबे समय से मनाते आ रहे हैं और आज हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि बुरी आदतों का त्याग कर दें। निरंकार परमात्मा ही शिव है वही तन की रक्षा एवं धन की रक्षा करते हैं साथ ही साथ यह भी रक्षा करते हैं। जो आत्मा सुख शांति चाहती है उन्हें परमात्मा को याद करना चाहिए। हम लोगों को क्रोध और लाभ को त्याग कर देना चाहिए। सुमन दीदी ने प्रधान कार्यालय माउंटआबू से आए संदेश को लोगों के बीच पढ़ कर सुनाया। उषा बहन(बोकारो)ने कहा कि समाज में हमेशा सकारात्मक बातें बोलना चाहिए। परमात्मा और आत्मा का संबंध पिता पुत्र की तरह होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी के कुलंजन भाई ने किया। इस मौके पर बी के मीणा बहन (सिल्ली), सहदेव भाई, बीरबल भाई, आनंद भाई, विनय भाई, सिल्ली के राजा पुष्पेंद्र नाथ समेत सैकड़ो भाई बहनें मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें