---Advertisement---

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 7 लोगों की मौत; 20 घायल

On: June 4, 2025 12:16 PM
---Advertisement---

बेंगलुरु: राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया है और इसके बाद पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान हो रहा है। इसी दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ हो गई और इसमें 7 लोगों की मौत हो गई‌। इस भगदड़ में 20 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार भगदड़ में मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई। विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now