---Advertisement---

रांची: गांजा तस्करी के 4 आरोपित गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

On: July 8, 2024 3:27 AM
---Advertisement---

रांची: सुखदेव नगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 पैकेट में 10 किलो गांजा, चार मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा स्थित मछली गली में किराए पर रहकर तस्करी का धंधा चलाते थे। इनमें अनुराग राय उर्फ अनुराग यादव, धीरज कुमार, जीतवाहन स्वांसी और अमित स्वांसी शामिल हैं।

गिरफ्तार तस्कर अनुराग राय उर्फ अनुराग यादव गिरोह का सरगना है और वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिला स्थित राघोपुर का रहने वाला है। अनुराग ही अपने पार्टनर पटना के बख्तियारपुर निवासी धीरज के साथ ओड़िशा व विशाखापटनम जाता था और वहां से गांजा की खेप लेकर रांची आता था। रांची में अलग-अलग जगहों पर गांजा की सप्लाई करने के लिए सरगना अनुराग ने 30-30 हजार प्रतिमाह की सैलरी पर 2 स्टाफ जीतवाहन व अमित को गिरोह में रख लिया था। दोनों स्टाफ तमाड़ के रहने वाले हैं।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने एक टीम गठित की है। टीम को सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुन्ना भठ्ठा चौक के पास कुछ लोग ओडिशा के बलांगीर से गांजा को रांची लाकर खरीद-बिक्री करने के लिये घर पर रखे हुए हैं।

डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में चुना भट्ठा चौक स्थित राजेश शर्मा के मकान में किरायेदार के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद