---Advertisement---

रांची: पीएम आवास योजना की राशि लेने के बावजूद नहीं बनवाया घर, 728 लाभुकों पर होगी कार्रवाई

On: January 12, 2025 11:01 AM
---Advertisement---

रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 728 लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा। ये वे लाभुक हैं जो रांची नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं और पक्के मकान के लिए पीएमएवाई (PMAY) योजना के लाभार्थी हैं। इन सभी ने पहली किस्त के 45 हजार रुपये लेने के बाद भी घर के निर्माण को नींव से आगे नहीं बढ़ाया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद इन लोगों ने लिंटर तक का काम भी पूरा नहीं कराया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत चयनित लाभार्थियों को भवन निर्माण के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों से भवन में दो कमरे, एक हॉल, रसोईघर और बाथरूम का निर्माण कराया जाता है। भवन तैयार करने में खर्च की शेष राशि लाभुक को वहन करनी पड़ती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now