---Advertisement---

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

On: March 23, 2026 12:39 PM
---Advertisement---

रांची:पुंदाग ओपी क्षेत्र के साहु चौक स्थित दीना पेट्रोल पंप में बीती रात दो स्कूटी पर सवार 6 अज्ञात अपराध कर्मियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है वह पेट्रोल भराने के बहाने पहुंचे और पेट्रोल पंप सेल के कैश तकरीबन 59000 लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए स्कूटर के नंबर प्लेट पर टेप सटा रखा था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

रविवार की रात करीब 7.45 बजे 6 डकैतों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि बीती रात तकरीबन 7:45 बजे दो स्कूटी पर सवार लुटेरे पेट्रोल लेने के बहाने पहुंचे और अलग-अलग दो महिला नोजलकर्मियों के पास गाड़ी रोक दी। शुरुआत में नोजलकर्मियों को लगा कि वे पेट्रोल लेने आए हैं, लेकिन अचानक डकैतों ने पिस्टल और चाकू निकाल कर सभी को डराना शुरू कर दिया। हथियार देखकर महिला नोजलकर्मी सहम गईं। इसके बाद डकैतों ने सेल से मिले पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, सभी 6 डकैत हथियार लहराते हुए नयासराय की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कर्मियों के अनुसार डकैत 59 हजार रुपये कैश लेकर फरार हुए हैं। पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

जांच में सामने आया कि दोनों स्कूटी के नंबर प्लेट को टेप से ढंक दिया गया था। यदि चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों पर ध्यान दिया जाता, तो डकैतों को पहले ही पकड़ा जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now