---Advertisement---

रांची: ऑटो चालकों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, 30 अगस्त को होगी सीएम से वार्ता

On: August 29, 2024 2:00 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी के 20 किमी के दायरे में ऑटो चलाने के नियम में बदलाव के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की बेमियादी हड़ताल तीन दिन भी जारी है. ऑटो चालकों के हड़ताल पर जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि सीएम ने ऑटो चालकों को 30 अगस्त को वार्ता के लिए बुलाया है. झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव, ई-रिक्शा चालक यूनियन के संरक्षक उतम यादव सहित अन्य शुक्रवार को बात करने के लिए सीएम कार्यालय जायेंगे. इस बात की जानकारी संरक्षक उतम यादव ने दी है.
17 हजार ई-रिक्शा और ऑटो  चालक की बेमियादी हड़ताल जारी है।

बता दें कि रांची में पांच हजार ई-रिक्शा, 10 हजार सीएनजी ऑटो और दो हजार डीजल ऑटो चलते हैं. जो पिछले तीन दिनों से ऑटो चलाने के नियम में बदलाव के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हजारों ऑटो चालक अपनी मांग को लेकर रातु रोड स्थित ऑटो स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now