रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बाउंड्री वॉल धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत की खबर है। सोमवार की शाम हुए इस हादसे में दो मजदूर मिट्टी में दब गये।
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के भांटबोड़या गांव निवासी उपेंद्र गिरी और सुनील महतो के रूप में हुई है।
गोंदा थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी रिम्स पहुंचे। परिजनों ने निर्माण कार्य करा रही मीनू इनहेंस डेवलपर्स के प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्हें ढांढस बंधाया। दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
रांची: निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री वॉल धंसी,दो मजदूरों की मौत











