सिल्ली:- रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा अपने स्पेशल सेलून से शनिवार को मुरी स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक वजन घर का जायजा लिया तथा आर आर आई बिल्डिंग का भी गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। बिल्डिंग में लगे पैनल बोर्ड के बारे में बारिकी से कर्मचारियों से पूछताछ किया वहीं रेलवे क्वार्टर के बारे में भी जानकारी लिया कर्मचारियों ने रेलवे क्वार्टर में पानी की आसुविधा के बारे में डीआरएम को जानकारी दिया साथी साथ रेलवे ट्रैक पर पड़े प्लास्टिक तथा अन्य कचरा को अविलंब साफ -सफाई करने को लेकर अधिकारीयों को निर्देश दिया एवं रेलवे कर्मचारियों से रेलवे कॉलोनी के बारे में भी जानकारी लिया। वही यार्ड का नए सिरे से विस्तार करने का आदेश दिया। इस मौके पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ए के तिवारी, स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार, स्टेशन मास्टर एस आर गुप्ता, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अजय शंकर, रेलवे सुरक्षा बल मुरी के थाना प्रभारी रूपेश कुमार समेत दर्जनों रेलकर्मी मौजूद रहे।
रांची मंडल डीआरएम ने मुरी स्टेशन का किया निरीक्षण









