---Advertisement---

रांची: सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के पैर छूने पहुंचा प्रशंसक, हिरासत में लिया गया; देखें वीडियो

On: November 30, 2025 5:58 PM
---Advertisement---

रांची: रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स सोमवार को एक बार फिर विराट कोहली की बल्लेबाज़ी का अनोखा गवाह बना। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाते हुए इस मैदान पर अपना तीसरा शतक पूरा किया। रांची में कोहली ने यह कारनामा केवल पांच पारियों में हासिल किया है।

लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कोहली के शतक का जश्न मनाते ही एक उत्साही प्रशंसक अचानक मैदान में घुस आया और सीधे उनके पैरों पर गिर पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक स्टेडियम के विंग-ए में बैठकर मैच देख रहा था। कोहली के शतक के बाद जब दर्शकों की निगाहें सिर्फ उन पर थीं, तभी उसने इस मौके का फायदा उठाया और लगभग 10 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर मैदान में कूद गया। सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए वह तेजी से दौड़ता हुआ कोहली के पास पहुंचा और उनके पैरों में गिर गया। घटना के दौरान कोहली ने संयम दिखाते हुए उस युवक को उठने का इशारा किया। इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर मैदान से बाहर ले जाया। इस दौरान कोहली सुरक्षाकर्मियों से कुछ बातचीत करते हुए दिखे। माना जा रहा है कि वह चाहते थे कि फैन के साथ सख्ती न की जाए। मैदान से बाहर ले जाए जाने के बाद प्रशंसक को स्थानीय पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर कुछ ही देर में वायरल हो गया, जिसमें युवक का कोहली के पैरों में गिरना और सुरक्षा द्वारा उसे बाहर ले जाना स्पष्ट दिखाई देता है।

घटना के बाद स्टेडियम प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगे ऐसे मामलों को रोकने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, होटल की महिला स्टाफ से की छेड़छाड़; अलार्म बजा खुद को बचाया

IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

IND vs ENG Semi final: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स

SA vs NZ Semi Final: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोका शतक

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक्शन, हर खिलाड़ी पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना