---Advertisement---

रांची: विभिन्न क्षेत्रों में 15 फरवरी से निषेधाज्ञा लागू होगी, जानें कब कब और क्या है मनाही!

On: February 13, 2026 3:28 PM
---Advertisement---

रांची:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कम्प्यूटर आधारित तकनीकी और विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 कदाचार मुक्त व शांतिपूर्वक कराने के लिए रांची के 17 विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

बता दे कि यह परीक्षा 15 फरवरी से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगी।

परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंने नेषेधाज्ञा का संयुक्त आदेश जारी किया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़-भाड़ को रोका जा सके।
सदर एसडीएम कुमार रजत ने छात्रों और अभिभावकों के संभावित गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह 15 फरवरी से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

निषेधाज्ञा में इन चीजों की मनाही
पांच या उससे अधिक लोगों का एक साथ जमा होना
किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र इस्तेमाल करना
हथियार या खतरनाक सामग्री जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, बंदूक, रिवाल्वर, बम, बारूद रखना
किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन

एसडीएम का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा के दौरान धैर्य रखना होगा और निर्देशों का पालन करना जरूरी है। किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें, भीड़-भाड़ से बचें और परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान दें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन