---Advertisement---

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

On: February 1, 2026 6:33 PM
---Advertisement---

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पिता-पुत्री जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक हैवान पिता ने अपनी ही 19 वर्षीय बेटी के साथ वर्षों तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए घर से भागकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद इस दरिंदगी का खुलासा हुआ।


यह सनसनीखेज मामला राजकोट जिले के उपलेटा क्षेत्र का है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। इसी दौरान पिता की नीयत बदल गई और उसने चार साल पहले बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।


टीवी की आवाज तेज कर करता था हैवानियत


पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पिता दरिंदगी से पहले अश्लील वीडियो चलाता, फिर घर के टीवी की आवाज पूरी तरह तेज कर देता था, ताकि उसकी चीखें और सिसकियां बाहर न जा सकें। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी और कई बार मारपीट भी की गई। डर और मां की बीमारी के कारण वह लंबे समय तक चुप रहने को मजबूर रही।


घर से भागी बेटी, पिता ने रची नई साजिश


हाल ही में जब पीड़िता की सहनशक्ति टूट गई तो वह घर छोड़कर भाग गई। हैरानी की बात यह है कि शातिर आरोपी पिता खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि शक उस पर न जाए।


हालांकि, जब राजकोट रूरल क्राइम ब्रांच और उपलेटा पुलिस ने लड़की को बरामद कर उससे पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई। पीड़िता की आपबीती सुनकर महिला पुलिसकर्मियों तक के पैरों तले जमीन खिसक गई।


जांच में और भी खुलासे


पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने केवल अपनी बेटी ही नहीं, बल्कि अपनी सगी भतीजी के साथ भी गलत हरकतें की थीं। इससे मामला और भी गंभीर हो गया।


आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


पीड़िता और बीमार मां को मिलेगी सरकारी मदद


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने आगे आकर पीड़िता की काउंसलिंग, पुनर्वास और कैंसर पीड़ित मां के इलाज की जिम्मेदारी ली है। स्वास्थ्य विभाग को भी पूरे मामले में शामिल किया गया है ताकि परिवार को हर संभव मदद मिल सके।


फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now