---Advertisement---

मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर करें सूचीबद्ध : के. रवि कुमार

On: June 14, 2025 3:38 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है। इसके कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। जिसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे साथ ही उक्त मतदान केंद्रों हेतु नए बीएलओ एवं  बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाईन माध्यम से बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा है कि मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें। इस हेतु पदाधिकारी अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नजरी–नक्शा,  गुगल अर्थ व्यू मैप एवं की-मैप भी तैयार करा लें।

उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व संशोधन गतिविधि के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर लें। त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करें।

इस अवसर पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन

पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सहीत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग