---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर रवि प्रकाश बबलू ने जताया शोक, नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

On: August 12, 2025 9:15 PM
---Advertisement---


झारखंड वार्ता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रवि प्रकाश बबलू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस क्रम में वे मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे और उनके पुत्र, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन गरीबों, आदिवासियों और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। वे सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में झारखंड आंदोलन को नई दिशा मिली और राज्य निर्माण का सपना साकार हुआ।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से न केवल झारखंड की राजनीति, बल्कि पूरे देश की सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

इस मौके पर रवि प्रकाश बबलू ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कहा कि शिबू सोरेन के विचारों और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now