---Advertisement---

जमीन घोटाले में फंसे पूर्व डीसी छवि रंजन को राहत, सस्पेंशन खत्म

On: November 12, 2025 9:55 PM
---Advertisement---

Ranchi: रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन का निलंबन राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया है। सरकार ने 14 अक्टूबर 2025 से उनके सस्पेंशन खत्म करने का आदेश जारी किया है। बताया गया कि छवि रंजन ने कुछ सप्ताह पहले सरकार को निलंबन समाप्त करने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया।

इस फैसले के साथ ही अब उनकी सेवा बहाली की प्रक्रिया शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बरियातू में सेना की जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद छवि रंजन को निलंबित किया गया था।

आईएएस छवि रंजन लगभग 29 माह बाद जेल से बाहर आए हैं। सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में वे ईडी की गिरफ्त में थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने ईडी की विशेष अदालत में एक-एक लाख रुपये के दो जमानतदारों के साथ मुचलका दाखिल किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल

लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल; रेल परिचालन ठप

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है