---Advertisement---

मेराल: शिक्षकों व विद्यार्थियों ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद कर मनाया शिक्षक दिवस

On: September 5, 2024 1:52 PM
---Advertisement---

मेराल (गढ़वा): बंका रोड, मेराल अवस्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों एवम विद्यार्थियों ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के योगदान को याद कर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए कहा कि सर्वपल्ली अनेक पदों पर कार्य करने के बावजूद शिक्षक जीवन को सर्वोपरि मानते थे। उनके अनुसार शिक्षक जनसाधारण नहीं होते, बल्कि वे महान चिंतक, विचारक, दार्शनिक एवम सर्वगुण संपन्न होते हैं। शिक्षक दूरदर्शी होते हैं।

अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हैं। शिक्षकों के कारण ही व्यक्ति में आत्मबल एवम आत्मनियंत्रण विकसित होते हैं। शिक्षक सभ्यता,संस्कृति एवम समाज के आदर्श होते हैं। शिक्षक निःस्वार्थ रूप से पर हित के लिए  सदैव कार्य करते हैं। साथ ही शिक्षक होना अत्यंत सौभाग्य की बात होती है क्योंकि शिक्षण कार्य विपरोचित सेवा है। यह सेवा सबसे स्थाई,प्रभावी एवम सर्वाधिक मूल्यवान है। इससे व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व ,दृष्टिकोण,चिंतन, जीवन  शैली संपूर्ण रूप से सकारात्मक भाव ग्रहण कर लेता है। अतः हमें शिक्षाविदों के पदचिन्हों पर चलकर  शिक्षा की आवश्यकता को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण  योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर सभी शिक्षक गण करण कुमार कौशल,रामाशीष राम,राहुल कुमार,अखिलेश्वर मिश्र,संजय ठाकुर,संजय कुमार गुप्ता,आकाशदीप एवम पंकज कुमार चौधरी सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

गढ़वा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

डंडा प्रखंड व मझिआंव नगर पंचायत की मान्यता बरकरार रखने की मांग, मिथिलेश ठाकुर ने CM को सौंपा ज्ञापन

रमना में पेट्रोल की कमी की अफवाह, पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील