---Advertisement---

रेस्पिकॉन 2025: चिकित्सकों ने साझा किए छाती रोगों के इलाज के अनुभव

On: December 21, 2025 9:57 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में छाती रोग विशेषज्ञों का आठवां वार्षिक सम्मेलन  ‘रेस्पिकॉन’, रविवार, 21 दिसंबर 2025 को चाणक्य बीएनआर होटल, रांची में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड चेस्ट फिजिशियन एसोसिएशन द्वारा किया गया। सम्मेलन में राज्यभर से कुल 115 चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें छाती रोग विशेषज्ञों के साथ-साथ मेडिसिन और आईसीयू विशेषज्ञ भी शामिल थे।


कार्यक्रम में वैज्ञानिक शोध प्रस्तुत करने के लिए राज्य के बाहर से भी वरिष्ठ चिकित्सक पहुंचे। इनमें दिल्ली से डॉ. राजीव गोयल, चेन्नई से डॉ. अपार जिंदल, तथा हैदराबाद से डॉ. नागार्जुना वी. एम. और डॉ. वेंकट रमन कोला शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने छाती रोगों से जुड़े पिछले वर्ष के नवीन शोध, आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी।


सम्मेलन में शामिल चिकित्सकों का मानना है कि इस तरह के वैज्ञानिक कार्यक्रमों से वे छाती रोगों की समय पर पहचान, गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में जांच और बेहतर इलाज करने में और अधिक सक्षम होंगे, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।


कार्यक्रम में रांची के प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. श्यामल सरकार (अध्यक्ष), डॉ. अत्री गंगोपाध्याय (सचिव), डॉ. निशित कुमार (उपाध्यक्ष), डॉ. योगेश जैन (कोषाध्यक्ष) और डॉ. सुप्रोवा (संयुक्त सचिव) शामिल थे।


इसके अलावा रांची एवं आसपास के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिंद्य मित्रा, डॉ. विशाल भटनागर, डॉ. मनीष मुंडा, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. अर्चना मल्लिक, डॉ. जगदीश लोहिया और डॉ. विनायक अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now