---Advertisement---

जमशेदपुर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई श्रम, नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा

On: September 11, 2025 8:38 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिलाउपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, रोजगार सृजन, कौशल विकास तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। जनजातीय समुदायों, विशेष रूप से पीवीटीजी समूह को प्राथमिकता देते हुए नियोजन कार्यक्रम से जोड़ा जाए। इसके साथ ही कौशल प्रशिक्षण हेतु समग्र कार्ययोजना बनाकर बाजार की मांग के अनुरूप नए ट्रेड का संचालन किया जाए।

सरकारी आईटीआई में सभी ट्रेड में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा युवाओं तक जानकारी पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर भी बल दिया गया। प्रशिक्षण संस्थानों को प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहतर करने और प्रशिक्षण प्राप्त एवं रोजगार मेला से नियोजन प्राप्त युवाओं का नियमित फॉलो-अप करने व रिकॉड रखने का निदेश दिया।

श्रमिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक श्रमिक लाभ प्राप्त कर सकें। खास कर श्रमिकों का निबंधन अंतयेष्टि सहायता प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण, सेफटी कीट वितरण, मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, प्रसुति सहायता योजना, विवाह सहायता आदि योजनाओं के बारे में आवश्यक अहर्ता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा सहायता राशि की जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाई जाए। साथ ही, श्रमिक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी ढंग से लागू करने तथा युवाओं व श्रमिकों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने को कहा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक