---Advertisement---

राजधानी रांची भोर भोर में घर में घुसकर जमीन कारोबारी की हत्या,लोगों का सड़क जाम

On: May 19, 2025 6:38 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके डैम स्थित मिलन चौक पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर रमेश उरांव नमक जमीन कारोबारी की हत्या की खबर है। घटना सोमवार सुबह भर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आकर्षित हो गए और सड़क जाम कर दिया है। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय रमेश उरांव की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

आशंका व्यक्त की जा रही है की जमीन के कारोबार में उसकी हत्या की गई है।

अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या कर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now