---Advertisement---

आरपीएफ मुरी ने 10 किग्रा गांजा के साथ दो व्यक्तियों को लिया हिरासत में

On: July 4, 2025 1:54 AM
---Advertisement---

मुरी:-रेलवे सुरक्षा बल कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बुधवार के दिन नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु मुरी स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी संजीव कुमार कर रहे थे। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 15027(संबलपुर- गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस) ट्रेन में दो व्यक्तियों को भारी ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम आजाद कुमार(23) एवं अविनाश चौहान(19) गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। पुलिस द्वारा तलाशी देने पर उनके बैग से 10 किग्रा गांजा पाया गया जिसकी कीमत लगभग ₹ एक लाख आंकी गई। पुलिस द्वारा गांजे से संबंधित कागजात मांगने पर वे कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं करा पाए। तत्पश्चात एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धाराओं के तहत पुलिस द्वारा गांजा को जप्त किया गया। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा के संबलपुर से खरीद कर गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को जप्त गांजा के साथ गुरुवार के दिन राजकीय रेल थाना मुरी को अग्रतर कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। इस जांच अभियान में पोस्ट के अवर निरीक्षक बसंत मल्लिक,सहायक अवर निरीक्षक एम के जायसवाल,कुमार कौशल, राजकुमार,दिनेश कुमार एवं प्रदीप समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now