---Advertisement---

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसले बाप बेटे को आर पी एफ अधिकारी ने बचाया

On: June 3, 2025 1:25 AM
---Advertisement---

मुरी:- रेलवे सुरक्षा बल मुरी के अधिकारी संतोष कुमार के द्वारा ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत सराहनीय कार्य किया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन संध्या लगभग 4:20 बजे मुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। इसी क्रम में एक यात्री अपने छोटे बच्चों के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी में तैनात सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने स्थिति को भांपते हुए सतर्कता के साथ हस्तक्षेप करते हुए यात्री और बच्चे दोनों को गिरने या चोट लगने से सफलता पूर्वक बचा लिया। घटना के बाद ट्रेन को रोका गया एवं यात्री और बच्चे को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने में सहायता की गई। यात्री ने आरपीएफ पोस्ट मुरी और विशेष रूप से अधिकारी संतोष कुमार को इस साहसी सहायता के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। वहीं थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह सराहनीय कार्य यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण और कर्तव्य की भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित