---Advertisement---

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता और प्रोसेस

On: January 31, 2026 3:00 PM
---Advertisement---

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 21,997 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले रोजगार समाचार में केवल संक्षिप्त नोटिफिकेशन प्रकाशित हुआ था, लेकिन अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर पूरा विज्ञापन देख सकते हैं।


रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 2 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है तो अभ्यर्थियों को 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक करेक्शन का अवसर मिलेगा।


जोन वाइज पदों का विवरण


रेलवे ने इस भर्ती में अलग-अलग जोन के लिए पदों का बंटवारा किया है। प्रमुख जोनों में पदों की संख्या इस प्रकार है


नॉर्दर्न रेलवे – 3537 पद
वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) – 3148 पद
सेंट्रल रेलवे (मुंबई) – 2012 पद
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) – 1776 पद
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) – 1199 पद
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे – 1196 पद
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज) – 1183 पद
ईस्टर्न रेलवे / मेट्रो कोलकाता – 1180 पद
वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 1147 पद
साउथ सेंट्रल रेलवे – 1016 पद
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) – 976 पद
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 974 पद
साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) – 955 पद
ईस्ट कोस्ट रेलवे – 803 पद
साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) – 90 पद


शैक्षणिक योग्यता


ग्रुप डी के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।


आयु सीमा


न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष


आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी


ओबीसी: 3 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष


आवेदन शुल्क


जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500

एससी / एसटी: ₹250


चयन प्रक्रिया


रेलवे ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा


कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन


सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।


शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का मानक


पुरुष उम्मीदवारों के लिए


1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकेंड
35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर – 2 मिनट


महिला उम्मीदवारों के लिए


1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकेंड
20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर – 2 मिनट


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

• सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
• होमपेज पर RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें
• नया रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मोबाइल पर प्राप्त होगा
• लॉगिन कर आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें
• जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
• आवेदन शुल्क का भुगतान करें
• फॉर्म सबमिट कर पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 28740 पदों के लिए आवेदन शुरू, बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, डाक विभाग में 28740 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी आज, जानें मां सरस्वती के पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

JPSC सिविल सेवा के 142 पदों पर होगी नियुक्ति, 8 मार्च को पीटी, मई में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित

आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न