---Advertisement---

पलामू के हुसैनाबाद में एक वाहन से 2.32 लाख रुपए बरामद

On: November 12, 2024 1:04 PM
---Advertisement---

पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में वाहन चेकिंग एवं कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हुसैनाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान झोला में 2.32 लाख कैश रुपए बरामद हुए हैं। एसएसटी टीम द्वारा गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की गई तो वे नकद के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए और न ही कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद एसएसटी के पदाधिकारियों ने रुपयों को जब्त कर लिया है।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी से कैश पैसे जब्त किये गये हैं। इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया की आशंका है कि यह पैसा वोटरों के बीच बांटा जा सकता था। पूरे मामले में आगे का अनुसंधान किया जा रहा है एवं वरीय अधिकारियों की इसकी जानकारी दी गई है। बोलेरो सवार लोगों से पूछताछ के बाद और कई जानकारी निकाल कर सामने आएंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now