---Advertisement---

डेमो स्पेशल ट्रेन न० 08129 गुरमासिनी न भेजने की आरटीआई कार्यकर्ता कृतिवास की रेल मंत्री को शिकायत, जांच के आदेश

On: March 21, 2024 3:59 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल के द्वारा श्री अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र लिखकर मांग किया गया था कि झारखंड राज्य के टाटा नगर स्टेशन से बदाम पहाड स्टेशन तक चलने वाली डेमो स्पेशल ट्रेन नं 08129 सीधे हल्दी पोखर,होते हुए बहलदा,आंवलाजुरी रायरंगपुर स्टेशन होते हुए सीधे बदामपहाड स्टेशन तक चलाईं जा रही है और डेमो स्पेशल ट्रेन नं 08129 को गुरूमायसनी स्टेशन लगभग पांच वर्षों से नहीं भेजा जा रहा है जिसके कारण पैसेन्जर्स ना के बराबर ही ट्रेन में सवारी कर पा रही है और जिसके कारण रेलवे सरकार को भी राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है।

श्री मंडल ने अनुरोध किया था कि अविलम्ब पैसेन्जर्स की सुविधा को देखते हुए डेमो स्पेशल ट्रेन नं 08129 को गुरूमायसनी स्टेशन भी भेजने का कष्ट किया जाय ताकि टाटानगर रेलवे स्टेशन,हल्दीपोखर , बहलदा आंवलाजुरी रायरंगपुर,कुलडीहा बदामपहाड स्टेशन के पैसेन्जर्स को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो सके और जिससे रेलवे को राजस्व अधिक से अधिक प्राप्ति हो सके

उपरोक्त मामले को जांच कर कार्रवाई करने हेतु डॉ रिसव सिन्हा एसआर डीपीओ साउथ ईस्टर्न रेलवे चक्रधरपुर को दिया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली